मप्र में 26 मार्च से फिर बारिश, आंधी भी चलेगी, 20 से ज्यादा जिलों में दिखेगा असर

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर…

Read More

मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा

व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब किया निवेश घोटाला निवेश घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच कराएँ -कमल नाथ ब्रह्मास्त्र भोपाल भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा है। व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब निवेश घोटाला कर दिखाया है। विधानसभा में भाजपा सरकार ने लाखों करोड़ रुपये के आंकड़े पेश किए और दावा किया कि प्रदेश में 4.91 लाख करोड़ का निवेश हुआ है और बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां चल रही है। इस निवेश…

Read More

फूड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार:इंदौर से फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर विदेश भेजे प्रोडक्ट, ₹20 करोड़ की विदेशी कमाई

भोपाल।प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक कंपनी ने फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और करीब ₹20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की।एजेंसी ने इस राशि को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भोपाल स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां…

Read More

फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर भोपाल निगम सेंट्रल वर्कशॉप में छापा: अपर आयुक्त पर दर्ज हुई थी FIR

भोपाल।भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर के करीब स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापा मारा। टीम की छापा मार कार्रवाई अभी  जारी है।दरअसल, बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर सेंट्रल वर्कशॉप नगर निगम में वित्तीय अनीयमितताएं किए जाने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला उजागर जबलपुर और ग्वालियर के दो अस्पताल सस्पेंड

जबलपुर। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है। प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में स्थित दो निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं और कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जांच के बाद राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से योजना से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थर्ड पार्टी आॅडिट एजेंसी की जांच रिपोर्ट और पहले से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। अधिकारियों…

Read More

भोपाल निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा:संबल योजना – रिकॉर्ड की जांच, लोकायुक्त टीम कर रही पूछताछ

भोपाल।भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित कार्यालय और लिंक रोड नंबर-2 पर बने मुख्य कार्यालय में एक साथ की गई। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर और डीएसपी अजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमें दोनों कार्यालयों में जांच कर रही हैं। कम्प्यूटर शाखा में नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण ऑनलाइन रिकॉर्ड और लेखा-जोखा रखा जाता है, इसलिए दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।संबल योजना के दस्तावेज खंगाले-टीम ने संबल योजना…

Read More

मोनालिसा बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:पति ने कहा- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी,

भोपाल।कुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है,…

Read More

5800 करोड़ फिर कर्ज लेगी मोहन सरकार

मध्यप्रदेश में एक साल में 19वीं बार उधारी, आखिर क्यों बढ़ रहा एमपी पर कर्ज का बोझ? ब्रह्मास्त्र भोपाल मोहन यादव की मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तीन किस्तों में 5800 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का फैसला किया है। इससे पहले होली के दौरान भी सरकार ने 6300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। मध्य प्रदेश सरकार मंगलवार को एक बार फिर तीन किस्तों में 5800 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से लिया जाएगा। बता दें, इससे पहले होली…

Read More

माइनिंग कारोबारी पर इनकम टैक्स का छापा:दिलीप गुप्ता के घर दिल्ली की IT टीम ने मारी रेड, जांच जारी

भोपाल।राजधानी  में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ रेड डालकर जांच शुरू की।सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की।छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय…

Read More

सिंघार-पटवारी बोले- दबाव बनाकर कराया विजयपुर का फैसला: – कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। पटवारी ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित होने के मामले में कहा कि कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलेगा। पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा…

Read More