लद्दाख में पांच नए जिलों की घोषणा, अब होंगे सात जिले

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही लद्दाख में जिलों की संख्या बढ़कर दो से सात हो जाएगी। उपराज्यपाल ने इसे लद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित स्थानीय मांगों और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। नए जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं, जिनसे दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच और बेहतर होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment