रतलाम। रतलाम के करिया गांव में बुधवार रात एक महिला के घर मुस्लिम युवक के आने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। महिला ने बीच बचाव कर युवक को बचाया। युवक मौके से अपनी कार छोड़ भाग गया। ग्रामीणों ने महिला के घर और युवक की कार में तोड़ फोड़ कर दी। महिला ने घर में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ नामजद थाने पर आवेदन दिया है। युवक को अपना मुहं बोला भाई बताया है।घटना सैलाना थाना अंतर्गत की है। करिया के ग्रामीणों ने गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला के घर बुधवार शाम 6.30 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक हंगामा किया। देर रात घटनाक्रम सामने आया। तब सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर किया।
महिला के घर मुस्लिम युवक के आने पर हंगामा:रतलाम में ग्रामीणों ने की मारपीट और तोड़फोड़;