मुंबई। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं राज-उद्धव ठाकरे साथ चुनाव लड़ रहे हैं। पुणे में एनसीपी अकेले चुनाव लड़ रही है।
महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग जारी, मुंबई में 9 साल बाद चुनाव