उज्जैन। गुरुवार को भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। पिछले करीब नौ माह से श्यामू के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उसका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है।गुरुवार को पन्ना टाइगर रिजर्व, इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण करने और ब्लड सैंपल लेने पहुंची, लेकिन हाथी के मालिक और परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद टीम बिना ब्लड सैंपल लिए लौट गई और केवल मल-मूत्र के नमूने लेकर जांच करने का निर्णय लिया।इंदौर रोड स्थित साईनाथ कॉलोनी में पहुंची टीम में इंदौर चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव, उज्जैन के पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन और पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉ. संजय गुप्ता शामिल थे। मौके पर हाथी श्यामू जंजीरों से बंधा हुआ मिला।
महाकाल की सवारी के हाथी का ब्लड-टेस्ट रोका:जांच टीम का मालिक और परिजनों ने किया विरोध