मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख की पेनल्टी लगेगी * जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

बुरहानपुर। बुरहानपुर  कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को 600 क्विंटल मक्के से भरे दो ट्रक जब्त किए। दोनों ट्रक मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जा रहे थे। जांच के दौरान चालकों के पास मक्का परिवहन का अनुज्ञा शुल्क और मंडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ट्रकों पर कुल 1.20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी।
हरदा मंडी से लोड किया गया था मक्का-कृषि उपज मंडी बुरहानपुर के उड़नदस्ता प्रभारी श्रीकांत गंगराड़े ने बताया कि मक्का हरदा मंडी से लोड किया गया था। दोनों ट्रकों में 300-300 क्विंटल मक्का भरा था। अनुज्ञा शुल्क नहीं मिलने पर प्रत्येक ट्रक पर 60 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। पेनल्टी जमा करने के बाद ही दोनों वाहनों को छोड़ा जाएगा।
*दो दिन पहले भी हुई थी जांच-दो दिन पहले मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी और उड़नदस्ता प्रभारी श्रीकांत गंगराड़े ने जांच अभियान चलाया था। उस दौरान आठ में से पांच वाहनों के पास वैध एनओसी नहीं मिली थी। उन वाहनों पर भी पेनल्टी लगाई गई थी। शुक्रवार को पेनल्टी जमा होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment