गुवाहाटी/कोलकाता।भाजपा ने मंगलवार सुबह असम के लिए मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।इसके अलावा महिलाओं के लिए अरुनोदोई योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹3 हजार करने का वादा किया है। लखपति दीदी योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को ₹25,000 तक की सहायता देने की भी योजना का ऐलान किया है।TVK चीफ एक्टर विजय ने सोमवार को चेन्नई के पेरम्बूर में रोड शो किया था। अब उन पर और उनके 5 हजार समर्थकों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।तमिलनाडु के तंजावुर में सीएम एम के स्टालिन के वाहन की जांच की। स्टालिन खुद वाहन में मौजूद थे।
- असम के लिए कांग्रेस ने 5 गारंटियां जारी की -इसमें महिलाओं को नकद सहायता, सीनियर सिटिजन को पेंशन, हर परिवार को ₹25 लाख तक का हेल्थ कवर, गायक जुबीन गर्ग को 100 दिन में न्याय और 10 लाख स्वदेशी लोगों को जमीन का अधिकार देने का वादा शामिल है।केरलम में राहुल गांधी ने कहा, ‘हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब केरलम की सीएम महिला होगी। कांग्रेस चाहती है कि केरलम की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले।’