ई दिल्ली।ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान लूला डी सिल्वा ने 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’दूसरी ओर भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ब्राजीली राष्ट्रपति ने आतंकी हमलों की निंदा की:भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता