रतलाम।रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रतलाम के बाल चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. मनीष सिंह और उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार भोपाल से रतलाम लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल नाके से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर से हुआ। एमजी हेक्टर कार (एमपी 04 सीजेड 5519) डॉ. मनीष सिंह के साढ़ू अजय गुप्ता चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।डॉ. मनीष सिंह अपनी पत्नी स्टेफनी गुप्ता, दो बच्चों रैना और सयाना (7), साढ़ू अजय गुप्ता, उनकी पत्नी लवलीना गुप्ता और अपने 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया के साथ भोपाल से रतलाम लौट रहे थे। हादसे के बाद टोल नाके की एंबुलेंस और बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक समसु गरवाल ने टीम के साथ घायलों को बाहर निकालकर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार डॉक्टरऔर उनके ससुर की मौत:पत्नी-बच्चे घायल