पैसे नहीं देने पर कैफे में आग लगाई,CCTV तोड़ा:

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित सेठ जी कैफे में आग लगाने का मामला सामने आया है। कैफे संचालक प्रमोद ने अनिल मालवीय पर आगजनी का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि दो दिन पहले पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था।पैसे नहीं देने पर मारपीट और कैफे जलाने की धमकी दी गई थी। घटना में कैफे का काउंटर, सिगरेट के करीब 100 पैकेट, कुर्सी, डीप फ्रीजर का निचला हिस्सा और वायरिंग जल गई। कैफे संचालक के मुताबिक करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुबह कैफे पहुंचा तो जला मिला सामान-कैफे संचालक प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे कैफे बंद कर शटर पर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह करीब 8 बजे घूमने निकला तो कैफे के शटर का निचला हिस्सा उठा हुआ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो आग लगने से सामान जल चुका था। कैफे के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा मिला।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment