पुण्यसलीला शिप्रा मे माताजी के जवारे विसर्जित

उज्जैन। देवी के आराधना पर्व नवरात्रि के समापन पर आज शाम शिप्रातट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। भक्त ढोल ताशे  पर नाचते गाते देवी के पवित्र जवारे विसर्जन हेतु शिप्रा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। मिट्टी के कलश पर हरे भरे गेहूं के जवारे नौ दिवस मे काफी अच्छे से विकसित हो जाते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस विभिन्न देवी स्थापना स्थलों पर घट स्थापना करके जवारे बोए जाते हैं। नवरात्रि के समापन पर नवमी तिथि को इन्हे ससम्मान नदी मे विसर्जित करने का धार्मिक विधान है। आज शाम शिप्रातट के रामघाट, रविदास घाट पर महिलाओं ने देवी के मंगलगान  व भजन गाए, आरती की तत्पश्चात जवारे विसर्जित किए। इस मौके पर कुछ महिलाएं तलवार लिए भी नजर आई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment