*पांच नंबर में गौरव की एंट्री से खलबली,  *इंदौर भाजपा का बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा*

इंदौर । 2 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक कथा शुरू हो गई है दावेदारों के लिए मंथन किया जा रहा है इस बार कई विधानसभा में बदलाव की संभावना भी नजर आ रही है।      भाजपा ने दतिया चुनाव की हार के बाद बड़ी सीख ली है उन्होंने विधानसभा में अभी से इस बात पर विचार विमर्श शुरू कर दिया है और गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।     यह माना जा रहा है कि चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतर जाएगा जो मजबूती से मुकाबला कर सके इंदौर की 9 सीटों पर पिछली बार भाजपा ने कब्जा जमाया था लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई दिख रही है। ऐसा माना जा रहा है की टिकट में फेरबदल हो
सकता है।    एक नंबर में कैलाश विजयवर्गीय की उम्मीद कम दिख रही है आकाश को मैदान में उतरने की तैयारी है लेकिन वह किस सीट से दावेदार होंगे यह अभी पता नहीं है।    दो नंबर में तो रमेश मेंदोला का पत्ता हिलाना मुश्किल दिख रहा है तीन नंबर में जरूर बदलाव की संभावना है लेकिन गोलू शुक्ला यहां पर ज्यादा सुरक्षित है। पांच नंबर में सबसे ज्यादा झंझट है कारण यह है कि अब यहां के विधायक महेंद्र हडिया वापस चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं उम्र के फेर में भी आ सकते हैं।  हार्डिया पांच बार से यहां पर चुनाव जीत चुके हैं और एक बार मंत्री भी रह चुके हैं उन्होंने इसइलाके में जीत का रिकॉर्ड भी बनाया है इतनी बार कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीता है।     इस विधानसभा पर कई दावेदारों की नजर लगी हुई है लेकिन सबसे पहला नाम प्रदेश के महामंत्री गौरव रणदीवे का है।
     सुपर कॉरिडोर पर जिस तरीके से उन्होंने अपनी ताकत दिखाई और मुख्यमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई है उससे तो यही लग रहा है कि आने वाले दिनों में उनका पलड़ा भारी हो सकता है वह पांच नंबर से दावेदार हो सकते हैं।  हालांकि उनकी राह में विरोधी खेमा पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है फिर भी जिस तरीके से उन्होंने टीम को तैयार किया है वह ताकत से मैदान संभालने वाली है।    गौरव ने हर विधानसभा में अपनी टीम को मजबूत किया है 5 साल तक भाजपा के नगर अध्यक्ष रहने के कारण उन्होंने पूरी टीम को मजबूत कर दिया है।    सबसे बेहतरीन बात यह है कि वह किसी के लिए भी लड़ जाते हैं और अपने आदमी को मुसीबत से भी बचा लाते हैं।      इसी कारण उनका दावा मजबूत दिख रहा है पांच नंबर से नाम चल रहा है लेकिन और भी सेट हो सकती है जहां से वह मैदान में उतर सकते हैं।
     उनके लिए इस बार रहा आसान दिख रही है। चार नंबर में भी थोड़ी सी खलबली है क्योंकि यहां पर मालिनी गौड़ अब आराम करने के मूड में है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment