पहली बार ईरानी राष्ट्रपति भारत पहुंचे:BRICS समिट से पहले पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मीटिंग आज

नई दिल्ली।ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका राष्ट्रपति के तौर पर यह पहली बार भारत दौरा है। अमेरिका-ईरान जंग के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा है। उनकी आज शाम 6:15 बजे PM मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी।इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका काफिला होटल आईटीसी मौर्या रवाना हो गया।

आज दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। बातचीत में रूस की तरफ से भारत में Su-57 के प्रोडक्शन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पर चर्चा हो सकती है।इससे पहले 2016 की गोवा BRICS समिट में भारत और रूस के बीच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील पर सहमति बनी थी। इस बार भी पुतिन के दौरे में रक्षा सहयोग अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment