पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ -निजी अस्पताल में 7 घंटे चले उपचार के बाद मौत

उज्जैन। पति से झगड़ा होने पर शनिवार-रविवार रात पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात 3 बजे हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुबह 10 बजे के लगभग मौत हो गई।
महाकाल थाना एसआई नेहा जादौन ने बताया कि रूद्रसागर कालोनी में रहने वाली पूजा पति गुलशन वर्मा 28 साल को रात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर थी। सुबह 10 बजे के लगभग खबर मिली कि पूजा की मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम किया गया और शव पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाया गया। जहां सामने आया कि पति महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूलप्रसाद की दुकान लगाता है। रात को शादी में से घर लौटा था, उसने शराब पी रखी थी, पूजा ने शराब पीकर घर लौटने की बात कहीं तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पति कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पूजा की मौत होने पर  इंदौर के देपालपुर स्थित मायके से परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे। उन्होने बताया कि 9 साल पहले शादी हुई थी, उन्होने फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया। बयान दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment