देवास।देवास में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी प्रेम विवाह करने वाली पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी को खाना खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से उसका होंठ काट दिया। वारदात के बाद वह पत्नी और मासूम बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल महिला रिहाना (27), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। रिहाना ने बताया कि उसका पहले तलाक हो चुका था, जिसके बाद उसने तीन साल पहले अबरार से कोर्ट मैरिज की थी।शादी के बाद से ही परेशान करता था रिहाना के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पति अबरार उसे पारिवारिक विवादों को लेकर परेशान करता था। बुधवार शाम को अबरार उसे और उनकी छोटी बच्ची को खाना खिलाने का बोलकर बाइक से शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के पास ले गया।
रेस्टोरेंट में भोजन करने के बाद पति, पत्नी और बच्ची को शंकरगढ़ क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने रिहाना के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसके होंठ पर हमला कर दिया, जिससे उसका होंठ बुरी तरह कट गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।