उज्जैन। पति से अलग रह रही पत्नी, साली और ससुर ने दामाद और उसकी महिला मित्र की भीड़भाड़ वाले बाजार में जमकर पिटाई कर दी। पति, पत्नी का तमाशा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पति के साथ एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंची महिला सहकर्मी और पति की पिटाई न सिर्फ पत्नी, बल्कि साली द्वारा भी किए जाने का दावा किया जा रहा है।घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। कोयला फाटक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पति अपनी महिला सहकर्मी के साथ एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरानपति की पत्नी वंदना, साली अतिप्रिया और ससुर समेत तीन अन्य लोग वहां पहुंच गए। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के उक्त महिला कर्मचारी से अवैध संबंध हैं। वह कई दिनों से दोनों पर नजर रख रही थी। बुधवार को दोनों के साथ मिलने पर उसने हंगामा कर दिया और मारपीट शुरू हो गई।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्नी वंदना, साली अतिप्रिया, ससुर सहित अन्य लोग महिला औरससुर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पति को महिला मित्र के साथ देखते ही पत्नी, साली और ससुर ने पीटा: घटना का वीडियो वायरल