नीमच में एडीएम रहकर जनहितैषी कार्यों को लेकर बनाई थी पहचान कर्तव्यनिष्ठा,संवेदनशीलता ,सुशासन की प्रतीक कलेक्टर श्रीमती मीना – झाबुआ-सिवनी में उत्कृष्ट सेवाओं के बाद अब देवास कलेक्टर के रूप में संभालेंगी कमान

देवास।  मध्यप्रदेश शासन की वरिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं जनोन्मुखी प्रशासनिक अधिकारी  श्रीमती नेहा मीना को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रतिफल स्वरूप देवास जिले के कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। शासन के प्रति पूर्ण समर्पण, उसूलों पर अडिग रहने वाली कार्यशैली और जनसमस्याओं के प्रति गहरी संवेदनशीलता ने उन्हें प्रदेश में एक कुशल, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासक के रूप में स्थापित किया हैभारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2014 बेच की अधिकारी नेहा मीना की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है  संवेदनशीलता और तत्परता। वे आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। जनसुनवाई से लेकर मैदानी भ्रमण तक, उनका एक ही ध्येय रहता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के  व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनना, त्वरित संज्ञान लेना और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराना उनकी प्रशासनिक प्राथमिकता रही हैदेवास तीसरा जिला-भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने नीमच जिले में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने जनजाति बाहुल्य जिला झाबुआ तथा जबलपुर संभाग के प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण  सिवनी जिले में पदस्थापना के दौरान प्रशासनिक दक्षता के कई मानदंड स्थापित किए झाबुआ जैसे आदिवासी अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका संवर्धन, वनाधिकार तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में उनके द्वारा किए गए नवाचारों को शासन स्तर पर सराहा गया। सिवनी जिले में भी सुशासन और विकास कार्यों को नई गति प्रदान की। इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के फलस्वरूप शासन ने उन्हें देवास जैसे महत्वपूर्ण और औद्योगिक रूप से समृद्ध जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। देवास उनके सेवाकाल का तीसरा जिला रहेगा जिसमें उन्हें कलेक्टरी सौंपी गई है।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment