पटना।नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे थे।इधर, बिहार के नए CM के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो गया है। 4 बजे के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’
नीतीश कुमार का CM पद से इस्तीफा:सम्राट चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे