इंदौर। भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां लंबे समय से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आसपास छात्र-छात्राएं किराए से रहते हैं, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव और उनकी टीम ने गणेश नगर स्थित एक निजी हॉस्टल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अंदर 23 युवक ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक यह जुआ अड्डा भोला कोचले, हरिओम जादौन और समाधान झुमड़े द्वारा संचालित किया जा रहा था।ये आरोपी पकड़े गए-पुलिस ने मौके से राकेश झाकरे, रितेश राठौर, पवन पंवार, राजेश नरवरिया, सुनील रमेश राठौर, सुनील जगदीश राठौर, अनिल राठौर, विक्रम राठौर, भरत नाथ, रमेश यादव, मुकेश राठौर, श्याम सुनाने, भरत राठौर, श्यामलाल, मुकेश कौशल, कपिल यादव, राकेश पंवार, हिम्मत सिंह और उमेश तंवर सहित कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
निजी हॉस्टल पर छापा:23 युवक जुआ खेलते पकड़े, 26 मोबाइल-6 बाइक सहित 5.50 लाख जब्त