नीमच । शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्वालटोली स्थित बालाजी मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान ग्राम् बामनिया निवासी कारूलाल भील के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कारूलाल भील बाइक से किरत नमा कराने के लिए नीमच आया था। इसी दौरान बालाजी मंदिर के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत व हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे।रविवार सुबह पुलिस ने जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और हादसे का कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद दुर्घटना की पूरी स्थति रपष्ट हो सकेगी।
दो बाइक की भिडंत में, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत