बड़नगर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी विभाग ने तहसील में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में बड़नगर आबकारी वृत्त प्रभारी आकांक्षा गढ़वाल ने क्षेत्र की शराब दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में स्टॉक, बिल, लाइसेंस, सील व मदिरा की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि मानक मदिरा ही विक्रय करें, ओवर रेटिंग न करें और निर्धारित समय पर ही दुकान खोलें-बंद करें।इस दौरान स्वयं तथा सेल्समेन के माध्यम से ग्राहकों को अमानक व अवैध मदिरा का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अमानक मदिरा स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, इससे बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग को दें।इसके साथ ही क्षेत्र के ढाबों की भी सघन चेकिंग की गई। ढाबा संचालकों को अवैध रूप से मदिरा पिलाने व बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
त्योहारी सीजन में आबकारी विभाग सख्त, दुकानों व ढाबों की सघन चेकिंग