शुजालपुर। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फ ोन व वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 6 फ रवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नांदासुरा नाले की पुलिया के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से उवेद उर्फ चिंटू बाबा पिता अनवार खां भीमपुरा, इरफ ान पिता इकराम भीमपुरा, निशार खां पिता बन्ने खां तुलसीनगर, जावेद खां पिता जलील खां महेशपुरा, तोहिद पिता मुकसूद निवासी महेशपुरा शुजालपुर मंडी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ताश के पत्ते, अलग-अलग राशि की नकदी सहित कुल करीब 10 हजार से अधिक रुपए, मोबाइल फ ोन तथा कुछ दुपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताश के जुए पर पुलिस की दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार