तराना। बुधवार को 80वें तिलभांडेश्वर मवेशी मेला का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश परमार ने बताया कि पूर्व में परिषद द्वारा 08/01/26 को परिषद की बैठक में मेला लगाने का निर्णय लिया गया। 20/01/26 को परिषद की मेला समिति का निर्माण किया गया। दिनांक 27/01/26 को अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को अनुमति प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति पश्चात विधिवत मेला शुभारंभ किया गया।।इस दौरान जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती , पंडा चरणसिंह , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश परमार, महंत ओम भारती, महंत सरस्वती गिरी महाराज, पवन बारोड सदानंद दीक्षित , विजय जायसवाल नगर के गणमान्य नागरिक गणो की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ तिलभांडेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया।
तराना में 80 वें तिलभांडेश्वर मवेशी मेला का शुभारंभ