उज्जैन।उज्जैन के डाबरीपीठा इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डाबरीपीठा क्षेत्र स्थित गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम से बुधवार सुबह करीब 8 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान संचालक नितेश जैन और दमकल विभाग को सूचना दी।
डाबरीपीठा में इलेक्ट्रिकल्स गोदाम में भीषण आग:लाखों का सामान जला, 5 घंटे में काबू पाया