उज्जैन। कक्षा तीसरी में अध्ययन करने वाले 10 साल के छात्र को मंगलवार शाम ट्रेक्टर चालक ने कुचल दिया। छात्र के सिर में लगी गहरी चोंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रेक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला।
चिमनगंज थाना आरक्षक अभिषेक राठौर ने बताया कि शाम को खबर मिली थी कि राज रायल कालोनी में ट्रेक्टर-ट्राली से दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, बच्चे को परिवार के लोग अस्पताल लेकर जा चुके थे। ट्रेक्टर-ट्राली दुर्घटनास्थल पर खड़ी थी, जिसका चालक भाग निकला था। घटनाक्रम की विवेचना करने पर सामने आया कि अस्पताल ले गये बच्चे का नाम सौरभ पिता शैलेन्द्र चावण्ड 10 साल निवासी राज रायल कालोनी है। कुछ देर में अस्पताल से खबर मिली कि बच्चे को मृत अवस्था में चरक अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने परिजनों से चर्चा की जानकारी ली तो पता चला कि सौरभ कक्षा तीसरी का छात्र था और शाम को घर के बाहर सायकल चला रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच शुरू की है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। ट्रेक्टर नम्बर से चालक का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है। बताया जा रहा है कि एमआर-4 मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में उक्त ट्रेक्टर-ट्राली संचालित हो रही थी।
गरोठ ब्रिज के पास भी हुआ हादसा
मंगलवार शाम कानीपुरा मार्ग गरोठ ब्रिज के पास हादसा हुआ। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। लोगों की मदद से बाइक सवार को अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत होना सामने आया। पहचान करने पर पता चला कि मृतक बाइक सवार आगररोड स्थित जनता नगर में रहने वाले कैलाश पिता नाथुदास बैरागी 65 साल है। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। इस दौरान सामने आया कि कैलाश बैरागी शासकीय सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनका पुत्र निजी अस्पताल में मैनेजर है, परिवार मूलरूप से बडौद का रहने वाला है। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश वरकड़े ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, मामले की जांच जारी है।
ट्रेक्टर चालक ने 10 साल के छात्र को कुचला -सायकल चलाते समय हादासा, चालक भागा उज्जैन। कक्षा तीसरी में अध्ययन करने वाले 10 साल के छात्र को मंगलवार शाम ट्रेक्टर चालक ने कुचल दिया। छात्र के सिर में लगी गहरी चोंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रेक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। चिमनगंज थाना आरक्षक अभिषेक राठौर ने बताया कि शाम को खबर मिली थी कि राज रायल कालोनी में ट्रेक्टर-ट्राली से दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, बच्चे को परिवार के लोग अस्पताल लेकर जा चुके थे। ट्रेक्टर-ट्राली दुर्घटनास्थल पर खड़ी थी, जिसका चालक भाग निकला था। घटनाक्रम की विवेचना करने पर सामने आया कि अस्पताल ले गये बच्चे का नाम सौरभ पिता शैलेन्द्र चावण्ड 10 साल निवासी राज रायल कालोनी है। कुछ देर में अस्पताल से खबर मिली कि बच्चे को मृत अवस्था में चरक अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने परिजनों से चर्चा की जानकारी ली तो पता चला कि सौरभ कक्षा तीसरी का छात्र था और शाम को घर के बाहर सायकल चला रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच शुरू की है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। ट्रेक्टर नम्बर से चालक का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है। बताया जा रहा है कि एमआर-4 मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में उक्त ट्रेक्टर-ट्राली संचालित हो रही थी। गरोठ ब्रिज के पास भी हुआ हादसा मंगलवार शाम कानीपुरा मार्ग गरोठ ब्रिज के पास हादसा हुआ। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। लोगों की मदद से बाइक सवार को अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत होना सामने आया। पहचान करने पर पता चला कि मृतक बाइक सवार आगररोड स्थित जनता नगर में रहने वाले कैलाश पिता नाथुदास बैरागी 65 साल है। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। इस दौरान सामने आया कि कैलाश बैरागी शासकीय सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनका पुत्र निजी अस्पताल में मैनेजर है, परिवार मूलरूप से बडौद का रहने वाला है। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश वरकड़े ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, मामले की जांच जारी है।ट्रेक्टर चालक ने 10 साल के छात्र को कुचला -सायकल चलाते समय हादासा, चालक भागा उज्जैन। कक्षा तीसरी में अध्ययन करने वाले 10 साल के छात्र को मंगलवार शाम ट्रेक्टर चालक ने कुचल दिया। छात्र के सिर में लगी गहरी चोंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रेक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। चिमनगंज थाना आरक्षक अभिषेक राठौर ने बताया कि शाम को खबर मिली थी कि राज रायल कालोनी में ट्रेक्टर-ट्राली से दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, बच्चे को परिवार के लोग अस्पताल लेकर जा चुके थे। ट्रेक्टर-ट्राली दुर्घटनास्थल पर खड़ी थी, जिसका चालक भाग निकला था। घटनाक्रम की विवेचना करने पर सामने आया कि अस्पताल ले गये बच्चे का नाम सौरभ पिता शैलेन्द्र चावण्ड 10 साल निवासी राज रायल कालोनी है। कुछ देर में अस्पताल से खबर मिली कि बच्चे को मृत अवस्था में चरक अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने परिजनों से चर्चा की जानकारी ली तो पता चला कि सौरभ कक्षा तीसरी का छात्र था और शाम को घर के बाहर सायकल चला रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच शुरू की है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। ट्रेक्टर नम्बर से चालक का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है। बताया जा रहा है कि एमआर-4 मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में उक्त ट्रेक्टर-ट्राली संचालित हो रही थी। गरोठ ब्रिज के पास भी हुआ हादसा मंगलवार शाम कानीपुरा मार्ग गरोठ ब्रिज के पास हादसा हुआ। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। लोगों की मदद से बाइक सवार को अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत होना सामने आया। पहचान करने पर पता चला कि मृतक बाइक सवार आगररोड स्थित जनता नगर में रहने वाले कैलाश पिता नाथुदास बैरागी 65 साल है। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। इस दौरान सामने आया कि कैलाश बैरागी शासकीय सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनका पुत्र निजी अस्पताल में मैनेजर है, परिवार मूलरूप से बडौद का रहने वाला है। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश वरकड़े ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, मामले की जांच जारी है।