ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत हादसा या आत्महत्या… पुलिस जांच में जुटी

 जावरा । महू नीमच फोरलेन स्थित चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की चलते ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के पूर्व मृतक डिवाइडर पर बैठा था ।अचानक घटना को लेकर स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक ट्रक की चपेट में आया या जानबूझकर ट्रक से टकराया पुलिस सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है ।वैसे मृतक की पहचान जगन्नाथ पिता शंकर लाल चौधरी निवासी नौगांव जागीर बिलपांक के रूप में हुई है ।प्रत्यक्षदशिय के अनुसार युवक काफी समय से सड़क के डिवाइडर पर बैठा हुआ था ।कुछ समय पश्चात अचानक वह चलते ट्रक की और गया और उसकी चपेट में आ गया ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया तथा मृतक को तुरंत शासकीय चिकित्सालय भेजा गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment