उज्जैन। झारड़ा में 11 साल की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के 2 सहपाठियों ने लंच ब्रेक के दौरान एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों सहपाठियों का सहयोग 75 साल के भंवरसिंह और 57 साल के नाथुलाल ने किया। वहीं एक 22 साल के युवक राहुल ने छात्रा से दुष्कर्म कर रहे दोनों सहपाठियों के साथ उसका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। छात्रा का काफी भयभीत हो गई थी। तीन दिन बाद 28 मार्च नाबालिग छात्रा ने घटना परिजनों को बताई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने गंभीरता दिखाई और तत्काल छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में दुष्कर्म करने वाले नाबालिगों के साथ वीडियो बनाने और गलत काम में सहयोग करने वाले दोनों वृद्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1), 62 (2) (एम), 65 (1), 75 (1), 127 (2), 351 (3) के साथ पास्को एक्ट की धारा 5 (जी), 5 (एम), 6 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (वी) में प्रकरण दर्ज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भाबोर के अनुसार दुष्कर्म करने वाले सहपाठियों को बाल संप्रेक्षणगृह वहीं गलत काम में सहयोग करने वाले आरोपियों को जेल भेजा गया है।
आगर मालवा के ग्राम ढाबला छतरी की रहने वाली सपना पिता कालूसिंह 20 साल को रविवार रात परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सपना की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। परिजनों ने बताया कि आगर मालवा से रैफर किया गया है, 2 साल पहले शादी हुई थी। निजी अस्पताल से मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस महिला के बयान दर्ज करने पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने पर बयान दर्ज नहीं किये जा सके। इस बीच रात 3.43 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सपना की मौत हो गई है। सोमवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाया गया। प्रधान आरक्षक सुनील रावत ने बताया कि मामला आगर-मालवा का होने पर मर्ग डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजी जायेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। जिसे अंतिम संस्कार के लिये आगर-मालवा ले जाया गया है।
झारड़ा में छात्रा के साथ 2 सहपाठियों ने किया दुष्कर्म, नवविवाहिता की मौत