इंदौर।जूनी इंदौर क्षेत्र में पड़ोसी महिला से विवाद और दबंगई के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अवैध कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट और धमकी तक पहुंच गया।पुलिस ने बीके सिंधी कॉलोनी निवासी देवी ठारवानी की शिकायत पर 27 मार्च की घटना में आरोपी सचिन जेसवानी और नरेंद्र सोनी के खिलाफ घर में घुसने, जबरन वीडियो बनाने और मारपीट करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।पीड़िता के मुताबिक, वह पापड़ बनाने का काम करती हैं और उनके यहां अखिलेश नामदेव किराए पर रहता था। 25 मार्च को मकान खाली करते समय उसने अपनी एक्टिवा सड़क पर खड़ी की थी।इसी बात पर सचिन जेसवानी से विवाद हुआ और उसने अखिलेश के साथ मारपीट कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
जूनी इंदौर में बीजेपी नेता पर FIR:महिला से , घर में घुसकर धमकाने और मारपीट का आरोप