जावेद अख्तर बोले- राम हर भारतीय के खून में हैं:मौलाना साजिद रशीदी भड़के, कहा- नाम बदलकर रामपाल रख लें

मुंबई।गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को कहा कि भारत के हर इंसान के खून में भगवान राम हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।जावेद के इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर रामपाल रख लेना चाहिए।दरअसल, मंगलवार को मुंबई में इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट लॉन्च के दौरान जावेद अख्तर से नितेश तिवारी की फिल्म रामायण और उसके गानों को लेकर भी सवाल किया गया।उनसे पूछा गया कि फिल्म में बड़े संगीतकारों और गीतकारों ने काम किया, लेकिन उसके गाने लोगों के दिलों को उस तरह नहीं छू सके। वहीं, उनके लिखे एक गाने की एक लाइन ने लोगों पर गहरा असर छोड़ा। ऐसा क्यों हुआ?
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment