छात्राओं के साथ उज्जैन आये मुस्लिम युवक की पिटाई -हिन्दू संगठन ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा

उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार शाम हिन्दूवादी संगठन ने युवक को घेर लिया और नाम-पता पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी। युवक 3 छात्राओं के साथ उज्जैन आया था। मामले में जीआरपी युवक और छात्राओं से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि सतना का रहने वाल शेख अमन भोपाल में अध्ययन करता है। वह साथ में पढ़ाई करने वाली 3 हिन्दू छात्राओं के साथ उज्जैन घूमने आया था। इस बात की खबर हिन्दू संगठन को लगी तो युवक की तलाश शुरू की गई। शेख अमन शाम को तीनों छात्राओं के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां उसे संगठन के लोगों ने घेर लिया और नाम-पता पूछने के बाद पिटाई शुरू कर दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया।  मामला जीआरपी से जुड़ा होने पर युवक और तीनों छात्राओं को थाने लाया गया, जहां हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। जीआरपी थाना प्रभारी अमित कुमार भावसार ने बताया कि छात्राओं और युवक से पूछताछ की जा रही है। सभी भोपाल में पढ़ाई करते है, छात्राओं ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनके परिजनों से संपर्क किया गया है, सभी बालिग है, परिजनों के आने पर उनके सुपुर्द किया जायेगा। फिलहाल किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। विदित हो कि देशभर के अलग-अलग शहरों से आये दिन हिन्दू-मुस्लिम युवक-युवती उज्जैन पहुंच रहे है। जिनकी जानकारी लगने पर हिन्दू संगठन द्वारा उन्हे पकड़ा जा रहा है। मामला लव जिहाद से जुड़ा होने का बताकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा युवतियों द्वारा शिकायत नहीं करने और उनके बालिग होने पर अधिकांश मामलों में प्रकरण दर्ज नहीं कर रही है। कुछ मामलों में शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज किये गये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment