चोरी का आरोपी पकड़ाया: आभूषण चुराए; विधायक के ऑफिस का भी तोड़ा था ताला

रतलाम।रतलाम के विक्रम नगर में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के ऑफिस के ताले तोड़ने व उसके ऊपर बने मकान से लाखों रुपए के जेवर चुराने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास 3 लाख 60 हजार की ज्वेलरी जब्त की है। आरोपी चोर के 4 अन्य साथी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।चोरी की घटना 23 नवंबर की रात स्टेशन रोड थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर हुई थी। चोर कलेक्ट्रेट की अल्प बचत अधिकारी अर्चना भटनागर एवं टेंट व्यवसायी अनिल भटनागर के मकान से 130 ग्राम सोने के जेवर चुरा ले गए थे।जिसकी उस समय कीमत करीब 13 लाख रुपए थी, जो कि वर्तमान में 20 लाख रुपए से ज्यादा है। चोरों ने मकान के नीचे बने रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के ऑफिस के भी ताले तोड़ घुसे थे। लेकिन उन्हें वहां से कुछ नहीं मिला था। दस्तावेज बिखेर दिए थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment