चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी:10 टांके आए, डॉक्टरों ने दो घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान; 15 दिन में दूसरी घटना

उज्जैन।प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से उज्जैन में एक पुजारी की गर्दन कट गई। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें 10 टांके आए हैं। हादसा रविवार शाम 6 बजे का है।मूलतः राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी 20 वर्षीय विनय तिवारी उज्जैन के जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। शाम को जब वह बाइक पर कुछ सामान लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। कुछ ही देर में वे लहूलुहान हो गए।ऑपरेशन में मांझे के टुकड़े निकाले- घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से विनय को तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉ. आशु वर्मा ने बताया कि विनय की हालत गंभीर थी। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में गले से चाइनीज मांझे के टुकड़े निकाले गए और 10 टांके लगाए गए। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी। ऑपरेशन के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
Share:

संबंधित समाचार