उज्जैन। चौकिंग के दौरान सोमवार-मंगलवार रात भाटपचलाना थाना पुलिस ने खरसौदकला मार्ग पर गुजरात पासिंग लाल रंग की टवेरा क्रमांक जीजे 06 डीजी 4435 को रोका। जिसमें चालक ईश्वरसिंह पिता निर्भय पंवार जाति मोगिया 24 वर्ष निवासी ग्राम बलेडी सवार था। दस्तावेज मांगने के साथ पुलिस टीम ने टवेरा की तलाशी ली। जिसमें एक प्लास्टिक की केन रखी हुई थी। जिसे बाहर निकालने पर उसमें हाथ भट्टी पर बनी जहरीली शराब भरी होना सामने आया। जहरीली शराब के संबंध में चालक ईश्वरसिंह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। थाना प्रभारी सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि टवेरा जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 49 (क) का प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त की गई टवेरा और शराब की कीमत 7 लाख रूपये होना सामने आई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में इंगोरिया थाने में 3 अपराधिक मामले भी दर्ज होना सामने आये है।
संबंधित समाचार
-
फेसबुक पर एड देकर वियतनाम घूमने के नाम पर 3.5 लाख रुपए की रिटायर्डकर्मी से ठगी
उज्जैन। विदेश यात्रा का सपना एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के लिए महंगा साबित हुआ।... -
तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी
उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों... -
.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल
उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे...