उज्जैन। चौकिंग के दौरान सोमवार-मंगलवार रात भाटपचलाना थाना पुलिस ने खरसौदकला मार्ग पर गुजरात पासिंग लाल रंग की टवेरा क्रमांक जीजे 06 डीजी 4435 को रोका। जिसमें चालक ईश्वरसिंह पिता निर्भय पंवार जाति मोगिया 24 वर्ष निवासी ग्राम बलेडी सवार था। दस्तावेज मांगने के साथ पुलिस टीम ने टवेरा की तलाशी ली। जिसमें एक प्लास्टिक की केन रखी हुई थी। जिसे बाहर निकालने पर उसमें हाथ भट्टी पर बनी जहरीली शराब भरी होना सामने आया। जहरीली शराब के संबंध में चालक ईश्वरसिंह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। थाना प्रभारी सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि टवेरा जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 49 (क) का प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त की गई टवेरा और शराब की कीमत 7 लाख रूपये होना सामने आई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में इंगोरिया थाने में 3 अपराधिक मामले भी दर्ज होना सामने आये है।
संबंधित समाचार
-
हिरासत में 2 आरोपी, 3 की तलाश में दबिश मिलने के बहाने बुलाकर 5 ने किया सामूहिक दुष्कर्म
उज्जैन। 16 साल की बालिका को उसके दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया और एक मकान... -
झोले में छुपाकर 2 युवक लाये थे हजारों की अवैध शराब, एजेंट के साथ मारपीट
उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान पंवासा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो पहिया वाहन से... -
दूध के नए दाम निर्धारित, आज से 66 रुपए लीटर बिकेगा वर्षा की कमी और महंगाई के कारण दूध विक्रेता संघ ने लिया निर्णय, किसानों से 9.70 रुपए प्रति फैट होगी खरीदी
उज्जैन। शहर में उज्जैन दूध विक्रेता संघ ने दूध की नई दरें तय कर दी हैं।...