उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों की जेब काटने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश को जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया है। 7 दिन बाद हुई जेबकटी की घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी।
नई दिल्ली का रहने वाला रितेश मिश्रा गोवा एक्सप्रेस स्लीपर कोच में दिल्ली से पूणे की यात्रा कर रहा था। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर उसकी जेब अज्ञात बदमाश ने काट ली थी। 12 अक्टूबर को हुई जेबकटी की शिकायत रितेश ने जीआरपी को दर्ज कराई थी। मामले में प्लेटफार्म पर लगे कैमरों के फुटेज आरपीएफ टीम की मदद से देखे गये। जिसमें संदिग्ध दिखाई दिया। जीआरपी-आरपीएफ की टीम उसकी तलाश में जुट गई, और मुखबीरों को अलर्ट किया गया। सोमवार रात को प्लेटफार्म पर सर्चिंग के दौरान जीआरपी को सूचना मिली कि एक संदिग्ध आउटर पर घूम रहा है, जो जेबकटी में शामिल रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिये टीम पहुंची और उसे हिरासत में लिया। संदिग्ध पुराना जेबकट मिथुन पिता गोपीलाल मोगिया 26 वर्ष निवासी ग्राम बनी राजगढ होना सामने आया। उसने 12 अक्टूबर को जेबकटी करना कबूल कर लिया। जीआरपी टीआई सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाश से 11 सौ रूपये बरामद किये गये है। बदमाश नागदा जीआरपी का स्थायी वारंटी भी होना सामने आया। उसके खिलाफ पूर्व में डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्त में यात्रियों की जेब काटने वाला बदमाश