केदारनाथ धाम में मोबाइल और वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी

ऋषिकेश। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से ठीक पहले, रुद्रप्रयाग पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। मंदिर परिसर की गरिमा और पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर के भीतर मोबाइल फोन, कैमरे और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब मंदिर के गर्भगृह और परिसर में कोई भी श्रद्धालु रील नहीं बना सकेगा और न ही वीडियोग्राफी कर पाएगा। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने मंगलवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment