किसान के मकान में लगी आग, गर्भवती भैंस की मौत :मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

उज्जैन। “देर रात में उंडासा क्षेत्र में एक किसान के मकान में आग लग गई। “देर रात का समय होने पर जानकारी देरी से सामने आई जिसके चलते किसान की एक गर्भवती भैंस की जलने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो फाइटर मौके पर पहुंची थी।चिमनगंज थाना क्षेत्र के उंडासा में विकास मालवीय का मकान बना हुआ है जो खेती किसानी करता है। बुधवार गुरुवार रात उसके मकान में अचानक आग लग गई। किसान परिवार को जानकारी लगते से पहले आज में विकराल रूप ले लिया था मकान की एक हिस्से में बंधी गर्भवती भैंस झुलस गई थी। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली तो दो दमकल मौके पर पहुंची करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन भैंस की मौत हो चुकी थी। आगजनी में किस को काफी नुकसान हो गया था। उसने आरोप लगाया कि आगजनी को संभवत डमरू डागर, भावेश, विष्णु और श्याम ने मिलकर अंजाम दिया है। दो दिन पहले  अंबे माता मंदिर पर गाली-गलौच नहीं करने की बात पर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। उसे दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग लगने का पता लगाया जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment