कजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,:करनाल से घूमने गया था, हाथ-पैर टेप से बांधे:ब्लेड मारकर ₹10 लाख वसूले

घरौंडा।हरियाणा में करनाल के रहने वाले एक युवक को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बना लिया गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर जालंधर के एक एजेंट से संपर्क किया था। 22 लाख में बेटे को कनाडा भेजने की बात तय हुई थी। 28 फरवरी को उनका बेटा और एक अन्य युवक कनाडा के लिए रवाना हुए।आरोप है कि एजेंट कनाडा ले जाने के बजाए दोनों युवकों को कजाकिस्तान ले गए और वहां एक होटल में बंधक बना लिया। उन्होंने उनके हाथ और मुंह टेप से बांध दिए और मारपीट की। उन्होंने युवक की कमर पर ब्लेड से भी वार किए। मारपीट के वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। परिवार ने डर से 10 लाख रुपए भी भेज दिए। घरौंडा थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment