:ऑर्डर पर मंगाया 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने लेकर बदमाश फरार

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ग्राहक ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने महंगा आईफोन बुलवाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 1 लाख 34 हजार 900 रुपए कीमत का आईफोन 17 प्रो 256 जीबी लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजयश्री नगर निवासी हिमांशु (30) पिता श्याम भाटिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। हिमांशु एक मोबाइल दुकान में स्टोर मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जून को दिलीप नाम के ग्राहक ने आईफोन 17 प्रो 256 जीबी मॉडल का ऑर्डर किया था।ऑर्डर लेकर बताए पते पर पहुंचा था स्टोर मैनेजर-ऑर्डर मिलने के बाद हिमांशु मोबाइल लेकर ग्राहक के बताए पते श्रीनाथ पैलेस निपानिया स्थित फ्लैट पर पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और टेबल पर रखा आईफोन उठाकर भाग गया। आरोपी ने मोबाइल की कीमत का भुगतान भी नहीं किया।मोबाइल लेकर फरार होने के बाद स्टोर मैनेजर ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। शिकायत की जांच के बाद रविवार को एफआईआर दर्ज की गई ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment