उपचुनाव में रेजीनगर से ममता के प्रत्याशी फिर पलटे:; नंदीग्राम कैंडिडेट कल ही हट चुकीं

रेजीनगर।पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में ममता बनर्जी के TMC गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार दोपहर फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुबह उन्होंने नामांकन वापस लेने की बात कही थी। इसकी वजह उन्होंने TMC का पुराना चुनाव चिह्न ट्विन फ्लावर्स यानी जोड़ा घास फूल नहीं मिलना बताया था।इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था।हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment