ईरानीतेल रिफाइनरी पर सीजफायर के बाद भी हमला:ईरान का कुवैत में अटैक;

तेल अवीव/तेहरान।ईरान में सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ईरान के लवन आइलैंड की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई।

इस बीच कुवैत ने भी दावा किया कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) गए हैं।अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिनसे जुड़ी सुविधाओं को नुकसान हुआ है।दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच आज करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment