ईरान युद्ध के बीच तेल महंगा होने से इंडिगो ने टिकटों पर लगाया ईंधन शुल्क

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर अब विमान यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर अतिरिक्त ईंधन शुल्क लगाएगी। कंपनी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी का संचालन करने वाली ने बताया कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इरान से जुड़े संघर्ष के कारण ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस स्थिति के चलते विमान ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर विमानन कंपनियों की लागत पर पड़ा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment