आसाराम ने डॉक्टरों से भूख कम लगने की शिकायत की

ब्रह्मास्त्र इंदौर

दुष्कर्म का आरोपी आसाराम बापू गुरुवार को शहर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में गुपचुप तरीके से लाया गया। इस बार उसकी एंट्री मुख्य गेट की बजाय साइड गेट से कराई गई, ताकि भीड़ और गहमागहमी से बचा जा सके। सुबह करीब 10 बजे उसके 10 से 15 अनुयायी पहले ही साइड गेट से अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से चर्चा कर तैयारियां शुरू कर दीं। करीब 11 बजे कार साइड गेट पर पहुंची। पहले अनुयायी उतरे, फिर आसाराम को बाहर निकाला गया। उसे व्हीलचेयर दी गई, लेकिन उसने इनकार कर दिया और रेलिंग के सहारे धीरे-धीरे अंदर गया।

5 डॉक्टरों की टीम लगी- अस्पताल में करीब एक घंटे तक उसका चेकअप किया गया। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट और आॅप्थेल्मोलॉजिस्ट सहित पांच सुपर स्पेशिएलिटी डॉक्टरों की टीम शामिल रही। डॉक्टरों के अनुसार यह रूटीन फॉलोअप चेकअप था, क्योंकि वह लंबे समय से जांच के लिए नहीं आया था। प्रारंभिक जांच में उम्र से जुड़ी समस्याओं पर फोकस रहा। कार्डियोलॉजिस्ट की जांच में हृदय से जुड़ा कुछ संकेत मिला है, हालांकि किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं की गई। क्रिएटिनिन बढ़ने या आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment