अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी खरीदी

35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन की डील हुई अयोध्या में 90 करोड़ का निवेश कर चुके

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की जन्मभूमि अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने ‘हाउस आॅफ अभिनंदन लोढ़ा’ से 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। इस सौदे की कीमत 35 करोड़ रुपए है। कंपनी ने 6 मार्च को इस निवेश की आधिकारिक जानकारी दी है। अयोध्या में अमिताभ बच्चन का यह तीसरा बड़ा निवेश है। यह जमीन 75 एकड़ की ‘द सरयू’ परियोजना के पास स्थित है। अमिताभ की कंपनी ‘अइ उङ्म१स्र छ३’ि के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने इस पूरी डील को फाइनल किया है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के साथ अमिताभ बच्चन का यह कुल चौथा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है। अमिताभ बच्चन अयोध्या में लगातार निवेश कर रहे हैं। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने ‘द सरयू’ के पास ही 40 करोड़ रुपए में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। वहीं, साल 2024 में उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ रुपए में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट लिया था। मंदिर नगर में अब तक वे जमीन पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं।

विरासत के रूप में देख रहे हैं जमीन- इस निवेश पर ‘हाउस आॅफ अभिनंदन लोढ़ा’ के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, अमिताभ बच्चन का निवेश जमीन को एक ऐसी संपत्ति के रूप में देखने के हमारे भरोसे को दिखाता है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी वैल्यू बनाए रखती है। अयोध्या में आस्था और विरासत का मेल है। बुनियादी ढांचे के विकास के कारण यह शहर निवेश के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।
अलीबाग में 10 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके- अयोध्या के अलावा बिग बी ने अलीबाग की ‘सोल दे अलीबाग’ परियोजना में भी 10 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। वहां उन्होंने 10,000 वर्ग फुट की जमीन खरीदी है। अलीबाग के इसी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने भी अपने प्लॉट खरीदे हैं।

5 साल में 4.5 गुना बढ़ी कीमतें- अयोध्या में जमीन की कीमतों में पिछले 5 साल में बड़ा उछाल आया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और राम मंदिर निर्माण के बाद सरयू नदी के तट और राम मंदिर कॉरिडोर के आसपास जमीन के रेट साल 2020 से 2025 के बीच 4.5 गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment