अन्नदाता की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

महिदपुर। तहसील कार्यालय महिदपुर में विधानसभा क्षेत्र के 249 गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में शीघ्र सर्वे कराकर राहत राशि एवं बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिलना आवश्यक है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment