नई दिल्ली। अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने साल 2013 से 2017 के बीच बैंक आॅफ बड़ौदा के साथ 2,220 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। बैंक की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को अनिल अंबानी के घर और रिलायंस कम्युनिकेशन के दफ्तरों पर छापेमारी की, जहां से लोन ट्रांजैक्शन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इससे पहले अनिल अंबानी आज एक अन्य मामले में ईडी के सामने पेश हुए, जांच एजेंसी ने उनसे करीब 9 घंटे पूछताछ की। वह कल फिर पेश होंगे।
अनिल अंबानी पर 2,220 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस