अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

ईरान जंग की वजह से भारत में आई गैस की कमी से निपटने के लिए सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब नए देशों से रसोई गैस खरीदने का आॅप्शन तलाश रही है। इसी वजह से इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनियां सोनानगोल के साथ लंबे समय का समझौता करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अभी शुरूआती दौर में है और सरकार स्तर पर भी चर्चा चल रही है। दरअसल, भारत की 92% एलपीजी खाड़ी देशों से आती है। भारत सरकार इस निर्भरता घटाना चाहती है। ऐसे में अगर अंगोला से करार हो जाता है तो जहाज अटलांटिक और अरब सागर से होते हुए सीधे भारत पहुंचेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment