भोपाल। टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट कार्यलय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं।शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी आदेश से हजारों पुराने शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। संगठनों ने सरकार से टीईटी आदेश निरस्त करने और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग उठाई है।अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्य उपेंद्र कौशल ने बताया कि भोपाल में विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संयुक्त मोर्चा शाखा का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को राजधानी में जिलास्तरीय प्रदर्शन कर लोक शिक्षण संचालनालय मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।वहीं, राजधानी भोपाल में शाम 4 बजे मोर्चा के बेनर तले सैकड़ों शिक्षक डीपीआई मुख्यालय भोपाल पर एकत्र होकर टीईटी परीक्षा आदेश का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन आयुक्त लोक शिक्षण को सौंपेंगे।
TET विरोध में शिक्षक मोर्चा:घेराव करने पहुंचे टीचर्स;शिक्षकों का तर्क- पुराने नियमों पर नई शर्त गलत