उज्जैन। संभागीय लोकायुक्त पुलिस ने आगर –मालवा जिला के जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 एवं प्रभारी लेखापाल मनीष कुमार पांडे को सेवा निवृत्तजिला आपूर्ति अधिकारी के पूत्र से 50 हजार की रिश्वत लेते पकडा गया है। आरोपी ने रिश्वत की रकम लेकर पेंट की जेब में रखी थी जिसे दल ने जब्त किया है। डीएसपी लोकायुक्त दिनेशचंद्र पटेल के अनुसार बुधवार 8 जुलाई को आवेदक विजय कुमार बोरसिया पिता गोवर्धन लाल निवासी जावरा रतलाम ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि उसके पिताजी गोवर्धन लाल, जिला आपूर्ति अधिकारी आगर-मालवा के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनकी सेवा के स्वत्व ग्रेच्युटी ,बीमा, अवकाश नकदीकरण आदि का करीब 27 लाख रुपया निकालने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी आगर-मालवा के कार्यालय के बाबू मनीष कुमार के द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है l शिकायत की पुष्टि की जांच निरीक्षक दीपक सेजवार लोकायुक्त उज्जैन से कराई जाने पर शिकायत सही पाए गई। इस पर शुक्रवार…
Read More