उज्जैन,। श्री महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में एक बार फिर से संयुक्त कार्रवाई के तहत मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में 16 अवैध भवनों पर प्रशासन के सहयोग से उज्जैन विकास प्राधिकरण,नगर निगम एवं पुलिस की टीम ने बुलडोजर चलाया है। यहां पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। पूर्व में 42 भवन तोडे जा चुके हैं। अब इस जगह पर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। मंगलवार सुबह श्री महाकाल मंदिर के मुख्य नीलकण्ठ द्वार के पास से इस कार्रवाई को आधा दर्जन पोकलेन व बुलडोजर से कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।…
Read More